फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट खुलने से पहले तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 10 Apr 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। सुप्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट खुलने की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) भरमौर विकास शर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर क्षेत्र में की जा रहीं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से कपाट खुलने के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस मौके पर कुगती स्कूल के समीप अस्थायी रूप से बनाए गए पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया गया। एडीएम ने स्वयं अपनी गाड़ी चलाकर इस पार्किंग व्यवस्था का ट्रायल लिया और संतोष व्यक्त किया कि वाहनों की आवाजाही को सुचारू रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा। प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उनके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें