फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिट्टी के नीचे मेहनत, ऊपर करंट का साया

Wed, 10 Jun 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में काम करने से पहले ग्रामीण डंडे के सहारे उठाते हैं बिजली के तार, हर पल बना रहता है खतरा
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने से बनी है समस्या, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पंचायत बड़ग्रां में खेत मेहनत से नहीं, बल्कि डर से भरे नजर आते हैं। पंचायत में किसान जब फसल बोने उतरते हैं तो पहले मिट्टी नहीं, बल्कि मौत बनकर लटक रहे बिजली के तारों से जूझना पड़ता है।
डंडे के सहारे उठाई जाने वाली ये लाइनें हर पल इस बात की चेतावनी देती हैं कि एक छोटी सी चूक पूरी जिंदगी बदल सकती है।
बिजली की डबल फेस लाइन खेतों को छू रही है। इसे लकड़ी के डंडे से उठाकर खेती करनी पड़ती है। हैरानी की बात है कि बिजली बोर्ड सबकुछ जानने के बाद भी समस्या का निदान नहीं कर रहा है। लोगों को अभी इंतजार करने की बात कही जा रही है। खेतों में बिजाई करते समय एक व्यक्ति को डंडे से तार उठाकर रखनी पड़ती है ताकि कोई भी उसकी चपेट में न आ सके। यह समस्या करीब डेढ़ महीने से बनी हुई है। इसके समाधान के लिए ग्रामीण बिजली बोर्ड का दरवाजा कई बार खटखटा चुके हैं। अब लोगों ने यह समस्या विधायक के ध्यान में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में कुलदीप कुमार, बलदेव, दलीप सिंह, अशोक कुमार और संजय कुमार ने बताया कि बिजली की यह लाइन बड़ग्रां से खण बग्गा के लिए जा रही है। लाइन के तार इतने ढीले हो चुके हैं कि लोगों के खेतों को छू रहे हैं। ऐसे में खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर ने बताया कि जल्द ही जेई को भेजकर इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी और समस्या का शीघ्र निदान भी किया जाएगा।


बिजली के तारों की चपेट में आने से जान-माल का नुकसान होता है तो हादसे का जिम्मेदार बिजली बोर्ड होगा। - दलीप सिंह

बोर्ड के कर्मचारी को बताने के बाद भी तार नहीं हटाए जा रहे हैं। लगता है बड़ी घटना का इंतजार हो रहा है। - संजय कुमार

बिजली के तारों के बीच लोगों को अपने खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। हर समय डर सताता रहता है। - केवल सिंह

खेत में काम करते समय यदि तारों का ध्यान न रहे तो करंट की चपेट में आने से अनहोनी घटना घट सकती है। - कुलदीप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें