एचटी लाइन लगाने के लिए विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत खज्जियार फीडर के दायरे में आने वाले क्षेत्र मंगला, साच, खज्जियार गेट, बसोधन, तलाई, टपूण, सरोड़ी, द्रम्मण, मियाड़ीगला, बेदन, रठियार क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे लेकर सायं 5 बजे या कार्य समाप्ति तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
आज खास
-संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग सुबह 10:00 बजे से।
- शहर स्थित हरिराय मंदिर में महिलाओं का भजन-कीर्तन कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से।
- पुलिस मैदान बारगाह में मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत प्रोंटा बॉयज बनाम खलानी मैच सुबह 10:00 बजे से।
- एचआरटीसी के चालक-परिचालकों की मांगों को लेकर वर्कशॉप में गेट मीटिंग दोपहर 1:00 बजे से।
-भरमौर प्रशासन की ओर से मणिमहेश यात्रा से पहले चलाए सफाई अभियान के दौरान स्वयंसेवक और विभिन्न संस्थाओं की टीमें हड़सर से लेकर गौरीकुंड तक सुबह 10:00 बजे से सफाई करेंगी।