फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा पुल के समीप पहाड़ दरका, छह घंटे थम गया यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर तीसा पुल के समीप पहाड़ दरक गया। इससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। मशीनरी ने मार्ग को बहाल करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

सड़क बंद होने के कारण चंबा से तीसा क्षेत्र की तरफ जाने वाले रोजमर्रा की गाड़ियां फंसी। इसके साथ ही दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। 11 बजे मार्ग बहाल करने में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी कामयाब हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर तीसा पुल के समीप अचानक पहाड़ी से भारी भरकम भूस्खलन हो गया। इससे पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर मार्ग पर गिर गए। इस कारण यातायात ठप हो गया। देवी चंद, कमल कुमार, राजेश कुमार, उमेश कुमार, राजदीन, सुरेंद्र कुमार, काका राम, देवराज, देसो राम और कर्म चंद का कहना है कि मार्ग पर कई जगह भूस्खलन का खतरा हर समय बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते दिनों बारिश हुई थी। ऐसे में अब धूप खिलने के बाद पहाड़ी दरक रही है। उन्होंने बताया कि सरकार को भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों को दुरुस्त करने के प्रयास करने चाहिए। इससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी का कहना है कि सड़क बंद होने से मिलने के बाद मशीनरी मौके पर भेजी। सुबह करीब पांच बजे यहां भूस्खलन हुआ। 11 बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें