सलूणी (चंबा)। दशहरे के उपलक्ष्य पर रावमापा सलूणी के खेल मैदान में उपमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रतियोगिता में उपमंडल की 11 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला सचिव मदन ठाकुर ने किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सलूणी और तीसा की टीमों के बीच में खेला गया। इसमें तीसा ने 18 और सलूूूणी ने 9 अंक हासिल किए। इस तरह से 9 अंक से तीसा की टीम ने शानदार जीत हासिल की। कबड्डी का मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दशहरा कमेटी अध्यक्ष लक्की ने बताया कि दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में उपमंडल की विभिन्न टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को नकद इनाम के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। युवा खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। इस मौके पर वार्ड सदस्य चुनी लाल, राजकुमार, खेमराज, विनोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विक्की सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।