फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर ने ट्राले को मारी टक्कर, ट्राला सड़क से उतरा

विज्ञापन
कांदू के पास ट्राले को टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त हाईवा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांदु के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले को टिपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राला सड़क से नीचे उतर गया। गनीमत यह रही कि ट्राले के आगे का हिस्सा पेड़ से फंस गया।
विज्ञापन

इस कारण ट्राला गहरी खाई में गिरने से बच गया। अन्यथा जान माल का नुकसान भी हो सकता था। वहीं ट्राले को टक्कर मारने वाले टिपर को भारी नुकसान हुआ है, जबकि चालक को मामूली चोट आई है। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
घटना शनिवार रात के समय घटित हुई। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। लोगों ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि ट्राले और टिपर में टक्कर हुई है। यह टक्कर कैसे हुई, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें