फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मलबा-पत्थर आने से तिंदी-थियोट-किलाड़ मार्ग बंद

Mon, 20 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पांगी में बंद मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी।  संवाद
विज्ञापन
उदीन नाले में फंसे 11 मनरेगा श्रमिक सुरक्षित निकले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। रेड अलर्ट के बीच जनजातीय क्षेत्र पांगी में रविवार देर रात को हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। एसकेकेटी (साच-किलाड़-केलांग-तिंदी-संसारी नाला) मार्ग पर थांदल नाले में भारी मलबा और पत्थर आने से संसारी नाला-तिंदी-थियोट-किलाड़ सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई। मार्ग बंद होने से केलांग की ओर जाने और आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भारी भूस्खलन के बाद सड़क पर टनों मलबा जमा हो गया जिसे हटाने के लिए बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बहाली कार्य शुरू कर दिया है। देर शाम तक मार्ग बहाल होने की संभावना जताई गई है। शूण पंचायत के उदीन नाले में मनरेगा कार्य में लगे 11 श्रमिक अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू दल को अलर्ट किया। हालांकि, दोपहर करीब एक बजे जलस्तर कम होने पर सभी श्रमिक स्वयं सुरक्षित नाला पार कर बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमार पंचायत के एक गांव में भी बारिश के बाद नाले का जलस्तर बढ़ने से आवाजाही प्रभावित हुई। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। उधर, आरसी पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि साच-किलाड़-केलांग-तिंदी-संसारी नाला मार्ग को देर शाम तक यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि उदीन नाले में फंसे सभी मनरेगा श्रमिक जलस्तर कम होने के बाद सुरक्षित बाहर निकल आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें