फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पिकअप में सवार तीन लोग चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
चंबा के वज़ून जंगल में देवदार का पेड़ काटता पकड़ा वन काटू लकड़ी के साथ।
विज्ञापन
चंबा। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप सवार तीन लोगों को 986 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपियों की पहचान मुन्नवर अली, प्रवीण कुमार निवासी चुराह और अमरनाथ निवासी पांगी किलाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनको शुक्रवार मध्यरात्रि पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार मध्यरात्रि अमूमन सवा बारह बजे जिले के प्रवेश द्वार तुन्नूहट्टी में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान आने जाने वाल हरेक वाहन की गहनता से तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पिकअप वाहन आया। पुलिस टीम को देख कर वाहन में सवार लोगों के पसीने छूट गए। पुलिस ने वाहन को हाईवे के किनारे खड़ा करवाकर उसकी गहनता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार लोगाें से 986 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें