Three new cases of corona in the district
चंबा। शहर के लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले में 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा एनएचपीसी कॉलोनी करियां में भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन नए कोरोना मामले आने से जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या आठ पहुंच गई है। हालांकि, पिछले दो दिनों में चंबा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं आया था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के जरिये बुधवार को चंबा में 170 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें दो लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। जबकि, चार सैंपल रिजेक्ट हो गए। इसके अलावा मंगलवार को पीसीआर लैब में भेजे गए 341 सैंपलों में से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई जबकि 340 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज ने कोरोना को मात भी दी है। कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि कोरोना संक्रमण अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इससे बचने के लिए लोगों को जरूरी सावधानियों की पूरी पालना करनी होगी।