फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला की मौत के तीन माह बाद हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। किहार थाना के तहत गवालू की विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 1 सितंबर को महिला की मौत हुई थी, इसमें ससुराल पक्ष ने बताया था कि सांप के डसने से महिला की मौत हुई है। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और अब उसकी रिपोर्ट में सांप के जहर की पुष्टि न होने के बाद पति की गिरफ्तारी हुई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति को चंबा अदालत में पेश किया। जहां पर उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से महिला की मौत के बारे में पूछताछ करेगी। तीन महीनों तक महिला की मौत को सर्पदंश के कारण माना जा रहा है। लेकिन, फोरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद महिला के मायके वालों ने उसके पति और अन्य ससुराल वालों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पति को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही गई है। उधर, महिला का मायका पक्ष किहार थाना पहुंचा और आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग की है। मृतका की मां चिनो देवी ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इसे हत्या की साजिश बताया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें