फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चचूल में तीन मकान राख, परिवारों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
चंबा की सनवाल पंचायत के चचूल गांव में आगजनी के बाद उठता धुआं । संवाद - फोटो : 2
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत सनवाल के चचूल गांव में आग की चपेट में आने से तीन मकान जलकर राख हो गए। आग से उठने वाले धुएं से जब मकानों के अंदर सो रहे लोगों का दम घुटने लगा तो वे जान बचाने के लिए मकान से बाहर भागे जहां उन्होंने राहत की सांस ली। देखते ही देखते मकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकानों में लगी आग को देख परिवार के सदस्य मदद के लिए अन्य गांववासियों को पुकारने लगे। कुछ ही देर में पूरा गांव वहां एकत्रित हो गया। ग्रामीणों ने मकानों में लगी आग को बुझाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन आग को बुझाने का ठोस साधन नहीं होने के कारण ग्रामीणों की आंखों के सामने तीन मकान जलकर राख हो गए। गांव तक सड़क सुविधा नहीं होने के कारण दमकल विभाग की टीम भी मदद के लिए वहां नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने बर्फ फेंककर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में आग ने तीन मकानों को जलाकर राख कर दिया। इन मकानों में से एक मकान में आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहा था जो जलकर राख हो गया। बच्चों के लिए आंगनबाड़ी में रखा सामान भी जल गया है।
विज्ञापन


आगजनी की यह घटना शनिवार देर रात को घटी। इसमें कर्म चंद पुत्र दास, हरी चंद पुत्र बीरबल और रिसालू पुत्र कांशी राम के मकान जलकर राख हो गए। इन परिवारों को अब सिर छिपाने के लिए छत भी नहीं बची है। गांव के अन्य लोगों ने इन परिवारों को अपने घरों में पनाह दी है। अग्निकांड की सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से संबंधित पटवारी को मौके पर भेजा गया। रविवार को पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई जबकि अन्य सहायता राशि नुकसान का आकलन तैयार होने के बाद दी जाएगी। प्रशासन की तरफ से पंचायत प्रधान की ड्यूटी लगाई गई है कि वह प्रभावित परिवारों के खाने और रहने की उचित व्यवस्था करे। गांव सड़क से तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साथ ही यह इलाका बर्फबारी से प्रभावित है। इसके चलते प्रशासनिक अधिकारी भी गांव तक नहीं पहुंच पाए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
नागरिक उपमंडल अधिकारी चुराह जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि चचूल गांव में आग लगने से तीन मकान जले हैं। प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही उन्हें राहत राशि भी प्रदान की गई है। नुकसान का पूरा आकलन तैयार करने के लिए संबंधित पटवारी को निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित परिवारों की प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें