फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत, 107 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 107 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चंबा में संक्रमितों का आंकड़ा 9342 तक पहुंच गया है। वहीं, 7945 लोगों ने कोरोना को मात दी है। बहरहाल, वर्तमान में 1273 लोगों का उपचार चला हुआ है। वहीं, बुधवार को 194 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि समोट ब्लॉक के तहत एक वार्ड से 70 वर्षीय बुजुर्ग 20 मई को रैट में कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल करवाया गया। बुजुर्ग कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था। 25 मई को बुजुर्ग की दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर मौत हो गई। ब्लॉक तीसा के तहत एक गांव की 51 वर्षीय महिला आरटीपीसीआर लैब में 18 मई को कोरोना संक्रमित पाए गई, जिसे डीसीएच चंबा में दाखिल करवाया गया। महिला ने 25 मई आधी रात को दम तोड़ दिया। महिला कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। कोरोना संक्रमण से तीसरी मौत तीसा ब्लॉक के तहत कल्हेल निवासी 54 वर्षीय महिला की हुई है। उसे 16 मई को दाखिल करवाया गया था। महिला की बिगड़ती तबीयत के चलते बुधवार सायं साढ़े चार बजे उसने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा अब 115 पहुंच गया है।
कहा कि बुधवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 466 सैंपलों में से 417 की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि 49 की पॉजिटिव आई है। वहीं, आरटीपीसीआर लैब में मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए 345 सैंपलों में से 280 सैंपल निगेटिव, सात सैंपल रिजेक्ट हुए और 58 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित डलहौजी, मंगला, रठियार, मंगला, मैहला, भड़ियाकोठी, सराहन,चांजू, भुनाड़, खैरी, कुंडी, भांदल, भिंडरो, डांडोडी, भांदल, चुटेड़, डंडोली, धुता, ठाकरीमट्टी, साहो, धरवाला, ककिरा, झुलाड़ा, ब्रेही, मेडिकल कॉलेज चंबा, भंजराडू, चुराह, डांड, किलोड़, भडेला, दिघाई, सिंग्गाधार, कंधवारा, भडेला, कुंडी, डांड, बाथरी, ओहरा, साहला, कुड्डी, ककिरा, मेल, चुवाड़ी, राजपुरा, भरमौर, एमसीसी कंपनी भरमौर, मलकौता से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें