फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में चार वर्षीय मासूम समेत तीन पॉजीटिव, 21 संक्रमितों ने हराया कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में चार वर्षीय मासूम समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें धड़ोग निवासी चार वर्षीय बच्ची कोविड केयर सेंटर में मां के साथ रहने के दौरान संक्रमित हुई है। वहीं, दूसरी तरफ केरल से लौटा गांव द्रम्णु निवासी एक व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा भद्रम निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह पालमपुर से वापिस आई थी और इसमें कोरोना के हल्के लक्षण भी हैं।
विज्ञापन

जिले के लिए राहत की बात यह है कि सोमवार को भी 21 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है। पिछले दो दिनों की बात करें तो जिले में उपचाराधीन 66 लोगों ने कोरोना को हराने में सफलता हासिल की है। इससे जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा सौ से नीचे उतर गया है। अब यह 97 पहुंच गया है। जिले में अभी तक 197 लोग स्वस्थ हुए हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 158 सैंपल एकत्रित किए थे। सोमवार सुबह जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में 14 लोगों के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई है जबकि दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार को जारी दूसरी रिपोर्ट में सात और लोगों के स्वस्थ होने की बात सामने आई है। वहीं, 11 फॉलोअप सैंपल पॉजिटिव रहे। विभाग 85 सैंपलों की जांच कर रहा है। इसकी रिपोर्ट देर शाम तक आने की संभावना है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को चंबा में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 21 लोग स्वस्थ हुए हैं, इन्हें घर भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सामाजिक दूरी की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें