फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारा लाने गई महिला का ढांक से फिसला पांव, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपतहसील धरवाला के तहत ग्राम पंचायत बकाण निवासी एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई। यह घटना रविवार देर शाम के हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान धुंघरी देवी पत्नी अमर सिंह निवासी गांव भटेरा उप तहसील धरवाला के रूप में हुई। नायब तहसीलदार धरवाला हंसराज रावत ने परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम के समय महिला छोआ नामक स्थान पर मवेशियों के लिए चारा लेने गई। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरी। इससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जब महिला शाम तक घर नहीं आई तो उसकी तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला ढांक में गिरे देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि महिला की खाई में गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें