फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर में चिट्टा बेचते आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी और बनीखेत में चिट्टा की अवैध तस्करी के मामले दिन-प्रतिदिन सामने आने लगे हैं । हालांकि पुलिस की टीमें चिट्टा के साथ आरोपियों को दबोच रही हैं। मंगलवार को थाना डलहौज़ी की टीम ने चिट्टा सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को उसके कमरे से दो ग्राहकों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान कमरे से 24.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुख्य आरक्षी परमेश कुमार पुलिस टीम के साथ रात करीब 8:30 बजे गश्त पर सुभाष चौक में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राज कुमार उर्फ दीपू पुत्र चरणजीत सिंह निवासी सदर बाजार अपने घर पर चिट्टा बेचता है। इस समय उस के पास काफी मात्रा में चिट्टा उसके घर में मौजूद है और वह उसे बेचने की फिराक में है। पुलिस ने जानकारी के आधार पर राज कुमार के घर की तलाशी ली तो वहां पर उसके साथ दो अन्य युवक थे जिनकी पहचान विवेक कुमार और आदित्य कुमार के रूप में की गई। उनके पास से 24.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें