फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हड़ताल के बीच मेडिकल कॉलेज चंबा में तीन एंबुलेंस ने दीं सेवाएं

Thu, 25 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार रात 8 बजे से 108 और 102 एंबुलेंसों के पहिये थम गए। एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर 24 घंटे की हड़ताल पर उतर आए हैं। इस बीच मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की सहूलियत को देखते हुए तीन एंबुलेंस लगाई गईं हैं। ये एंबुलेंस मरीजों को लाने और छोड़ने का कार्य करतीं रहीं। हालांकि इस दौरान किसी मरीज को परेशानी होने का मामला सामना नहीं आया है।
विज्ञापन

उधर, 108 और 102 एंबुलेंस एसोसिएशन चंबा के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एनएचएम की ओर से उनकी लंबित मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और प्रशासन कंपनी के हित में काम कर रहा है। सीटू के बैनर तले यह हड़ताल शुरू की है। वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. प्रदीप ने बताया कि 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एंबुलेंस सेवाएं बंद रहने की सूरत में प्रशासन ने तैयारी कर ली है। किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें