बनीखेत (चंबा)। कार में छिपाकर 1.564 किलो चरस लेकर जा रहे चुराह के तीन लोगाें को डलहौजी पुलिस की टीम ने नाके के दौरान पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अनुज कुमार (39) निवासी धरवास, चुराह और रफीक मोहम्मद (34) निवासी कुलुंडा, चुराह और जगदीश शर्मा (36) निवासी सरेला, चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार डलहौजी थाना की पुलिस टीम ने नाका लगाकर हरेक वाहन की गहनता से जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां पर एक कार पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से चरस बरामद की। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि चरस के साथ चुराह के तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आगामी भविष्य में भी पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी।