फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इस बार 10 फीट लंबा होगा मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए मंच

Wed, 23 Jul 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में इस बार कलाकारों को मंच में जगह की कमी नहीं खलेगी। इस बार प्रशासन ने मिंजर मेले के मंच को करीब दस फीट लंबा करने का निर्णय लिया है। इससे कलाकारों को मंच में पर्याप्त जगह मिलेगी और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कई बार सांस्कृतिक दलों के सदस्यों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में स्टेज छोटा होने से परेशानियां पेश आती हैं। अपनी निर्धारित प्रस्तुतियों के मुताबिक उन्हें जगह नहीं मिल पाती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

मिंजर मेले के लिए स्टेज बनाने का कार्य जारी है। स्टेज को लेकर अधिकारी भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ चौगान में पंडाल और डोम बनाने का भी कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रविवार से मिंजर मेले का विधिवत आगाज होगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर कारोबार भी होगा। प्रशासन ने कारोबारियों को 15 दिन का समय देने का निर्णय लिया है ताकि कारोबारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती का कहना है कि मिंजर मेले के मंच की लंबाई को बढ़ाया गया है। नियमित तौर पर निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि कलाकारों को कोई परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें