फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा को शिफ्ट करने का कार्य लटका

Wed, 23 Jul 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा को सरोल शिफ्ट करने का कार्य लटकता जा रहा है। हालांकि, पहले नववर्ष पर उसके बाद मिंजर मेले पर मेडिकल कॉलेज को सरोल शिफ्ट करने को लेकर बड़े-बड़े दावे होते रहे लेकिन हर बार बजट की कमी की बात कह कर ये कार्य लटकता रहा है। सिविल अस्पताल चंबा के भवन और अखंड चंडी पैलेस में चल रहे मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त जगह न होने से प्रशिक्षु चिकित्सकों समेत उपचाराधीन मरीजों की मुसीबतें बढ़ी हैं। वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज चंबा महज रेफरल अस्पताल बन कर रह गया है। हैरत की बात है कि 20 एकड़ जमीन पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के नए भवन पर 550 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसका लोगों को अभी तक कोई लाभ होता नजर नहीं आ रहा है। पहले चरण के तहत मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, 200 बिस्तर, विशेषज्ञों को रहने के लिए और बॉयज व नर्सिंग हॉस्टल का कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

सरकार ने मेडिकल कॉलेज चंबा के नए भवन निर्माण के पहले चरण का कार्य करने के लिए कंपनी से 319 करोड़ का एमओयू साइन किया है। एमओयू के मुताबिक 10 अगस्त 2020 को निर्माण कार्य आरंभ हुआ था जिसे कंपनी को अगस्त 2022 में पूरा करना था लेकिन, बजट के अभाव में कार्य अधर में लटक गया। अब चंबा, भरमौर-पांगी, चुराह, भटियात, डलहौजी के लोगों को खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। यहां पर उपचार के लिए पहुंचने वाले अधिकांश मामलों में मरीजों को टांडा रेफर किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज चंबा के मीडिया समन्वयक डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सरोल में बन रहे मेडिकल कॉलेज के नए भवन के पहले चरण का कार्य पूरा हो गया है। अब फर्नीचर आना बाकी है, जिसके लिए टेंडर हो गए हैं। फर्नीचर पहुंचते ही इसे शिफ्ट किया जाएगा। सरकार कभी भी इसका लोकार्पण कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें