राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में साक्षात्कार देने पहुंचीं युवतियां।
- फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड (औरो स्पिनिंग मिल्स) कंपनी प्रबंधन ने इंटरव्यू लिए। यह साक्षात्कार विशेष तौर पर महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किए गए। इसमें 70 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। इनमें नौकरी के लिए तीस युवतियों का चयन किया गया। साक्षात्कार वर्धमान कंपनी के एचआर मैनेजर हरीश राणा और उनकी टीम ने लिए।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधन की ओर से साक्षात्कार से पूर्व कोविड नियमों को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के तहत पुख्ता प्रबंध किए गए थे। संस्थान के बाहर क्रमवार अभ्यर्थियों को कतार में खड़ा किया गया। उसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही अभ्यर्थियों को आगे साक्षात्कार के लिए भेजा गया। साक्षात्कार के लिए भरमौर, तीसा और कोटी से महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से लिए गए साक्षात्कार में काफी युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। कहा कि कंपनी ने नौकरी के लिए तीस अभ्यर्थियों का चयन किया है। उन्होंने कहा कि आगामी भविष्य में भी इस तरह के इंटरव्यू लिए जाएंगे।