फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर पहुंचने की जल्दी में स्कूल से निकले, जाम फंसने से हो गए लेट

Sat, 18 Apr 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाहकड़ी के पास रोजाना हो रहा ट्रैफिक जाम, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ वाहनों के खड़ा रहने से पेश आ रही यह समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जुलाहकड़ी के पास शाम के समय ट्रैफिक जाम होने की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को दोपहर 3 बजे जुलाहकड़ी में जाम लग गया। स्कूली विद्यार्थियों के वाहन जाम में फंसे रहे।
वाहनों में सवार छोटे बच्चे घर जल्दी जाने के लिए परेशान नजर आए। करीब 15 मिनट तक वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। जाम खुलवाने के लिए वहां कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखा। वाहन चालकों ने आपसी सूझबूझ से जाम से वाहनों को निकाला। ऐसा नहीं है कि पहली बार जाम की परिस्थिति पैदा हुई हो, बल्कि आए दिन यहां जाम लगा रहता है। इसका कारण सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहन भी माने जा रहे हैं। शाम के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसमें स्कूली बच्चों के वाहनों की संख्या अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में जय किशन, करण कुमार, सुरेश, भाग चंद, हरबंस लाल, सरवण कुमार और दिनेश कुमार ने बताया कि जुलाहकड़ी में जाम की समस्या का निदान करने के लिए पुलिस को उचित कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस से यह भी मांग की है कि जिन लोगों ने सड़क किनारे वाहनों की पक्की पार्किंग बना रखी हैं, उनके चालान काटे जाएं। इससे सड़क से वाहन भी हटेंगे और जाम की समस्या भी हल होगी। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जल्द ही समस्या निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें