फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टपूण पंचायत में अब नहीं रहेगी लो वोल्टेज की समस्या

Thu, 08 Jan 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। विकास खंड चंबा के अधीन आने वाली टपूण पंचायत की 500 की आबादी को अब लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल गया है। सदर विधायक के निर्देशानुसार टपूण पंचायत में 64 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। नई स्थापित की गई ट्रांसफार्मर से द्रबमा, टपूण, धार और थनेली समेत अन्य लोगों को बिजली सप्लाई होगी।
विज्ञापन

ग्रामीण नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार, केवल कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, प्रकाश, अशोक कुमार और सन्नी ने बताया कि पहले पंचायत को द्रबला स्थित ट्रांसफार्मर से सप्लाई होती रही है। इतना ही नहीं अकसर तेज हवा के चलते भी अक्सर बिजली सप्लाई बंद पड़ जाती रहती थी। द्रबला पंचायत से टपूण समेत अन्य पंचायतों को भी बिजली सप्लाई होने से गांव में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान रहे। लो वोल्टेज के चलते परीक्षाओं के दौरान बच्चों को मोमबत्ती या दीये जला कर ही पढ़ाई करनी पड़ती थी। इस बारे में कई बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन को अवगत करवाया गया। इसके बाद सदर विधायक नीरज नैयर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर अपनी ज्वलंत समस्या को उनके समक्ष उठाया। इसका असर अब ये रहा कि गांव में 64 केवी क्षमता का अलग से ट्रांसफार्मर स्थापित करवा दिया गया है।
पंचायत प्रधान टपूण निर्मल कुमार और उपप्रधान दर्शन कुमार ने सदर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि अब टपूण पंचायत के गांव द्रबमा, टपूण,धार, थनेली में कम वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि लोगों की डिमांड के बाद पंचायत में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें