फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नहीं रहेगी पानी की किल्लत, पुखरी में बनेगा 20 हजार लीटर क्षमता का पेयजल टैंक

Sat, 25 Nov 2023 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत आती तीन पंचायतों में अब ग्रामीणों को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग पुखरी गांव में 20 हजार लीटर की क्षमता के जल भंडारण टैंक का निर्माण करवाएगा।
विज्ञापन

स्टोरेज टैंक का कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण कार्य पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ठेकेदार को कार्य आवंटित कर टैंक का निर्माण कार्य तीन माह पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस टैंक का कार्य पूरा होने के बाद गर्मियों में ग्रामीणों की पानी की समस्या पेश नहीं आएगी।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खज्जियार, सिंग्गी और कोहलड़ी पंचायतों में पानी के टैंक को बड़ा बनाने की मांग लोगों ने कई बार उठाई है। पांच वर्ष पूर्व बने पानी के टैंक की कम क्षमता होने के कारण उन्हें पर्याप्त मात्रा पानी नहीं मिलता है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले को लेकर लोगों ने कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। अब विभाग ने इस मामले को लेकर सुध ली है। ग्रामीणों में मनोज कुमार, अमर चंद, कर्म चंद, प्रदीप कुमार, कृष शर्मा और शैलजा शर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग की ओर से पांच लाख का कार्य ठेकेदार को आवंटित कर टैंक का निर्माण कार्य तीन माह पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यहां 20 हजार लीटर पानी का टैंक बनेगा। इससे तीन पंचायतों की 15 हजार आबादी की पानी की किल्लत दूर होगी। कई वर्षो बाद मांग पूरी होने पर लोगों में खुशी की लहर है। अब लोगों को पानी के लिए दर-बदर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ज्ञान चंद का कहना है कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए पांच लाख खर्च कर 20 हजार लीटर पानी का टैंक का निर्माण होगा। इसे तीन माह में पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें