फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रजेरा पंचायत के गलूगोठ गांव में एक हफ्ते से नहीं आया पानी

Mon, 03 Jun 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रजेरा पंचायत के गलूगोठ गांव में एक सप्ताह से पानी की बूंद नहीं टपकी है। गांव में रहने वाले आठ परिवार एक किलोमीटर दूर पैदल जाकर पीने के लिए पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन

घर में अन्य जरूरतों के लिए पानी पूरा करना काफी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों में समाऊन, रूस्तम, इब्राहिम, मुसा और इस्माइल ने बताया कि एक सप्ताह से उनके गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री संकल्प हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी शिकायत कर चुके हैं। इसके अलावा संबंधित जेई को भी कई बार समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर गांव के लोगों में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है। प्रचंड गर्मी में पानी का जुगाड़ करना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है। सुबह धूप निकलने से पहले उन्हें पीने का पानी एक किमी दूर जाकर लाना पड़ता है। कड़कती धूप में पानी से भरा बर्तन उठाकर लेकर चलना आसान नहीं होता। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि गांव में पानी की आपूर्ति को शीघ्र बहाल करवाया जाए। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का निदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें