फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सास-दामाद के शव घर पहुंचने पर मची चीखपुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सास-दामाद के शव घर पहुंचने पर मची चीखपुकार
विज्ञापन

तीसा-थनेई कोठी मार्ग पर कार दुर्घटना में हुई मौत
मृतकों का पैतृक श्मशानघाटों पर किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। कार हादसे में मारे गए सास और दामाद के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गांवों में शव पहुंचने पर चीखपुकार मच गई। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ मृतकों का पैतृक श्मशानघाटों पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

वीरवार शाम खेमराज पुत्र देवीचंद निवासी गांव थनेई बनीखेत से अपने घर लौट रहा था। उन्होंने अपनी सास देई पत्नी किशनचंद निवासी गांव लठरूंड को तीसा स्थित काॅलोनी मोड़ पर इंतजार करने को कहा। देर शाम काॅलोनी मोड़ पहुंची कार में सास को बिठा कर वे अपने घर लठरूंड के लिए रवाना हुए। शाम चार बजे के करीब जुवारी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आसपास के लोग कार को खाई में गिरता देख तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें एंबुलेंस और निजी वाहन के जरिये तीसा अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला ने दम तोड़ दिया जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया लेकिन, चालक (दामाद) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें