फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विज्ञान संकाय तो है पर दो सालों से नहीं बायोलॉजी का शिक्षक

Sat, 27 Apr 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। विकास खंड चंबा के अधीन आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में विज्ञान संकाय तो है, पर दो वर्षों से बायोलॉजी विषय का शिक्षक नहीं हैं।
विज्ञापन

दो वर्षो से जुगाड़ के सहारे बायोलॉजी की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। बायोलॉजी विषय का शिक्षक न होने से विद्यार्थियों ने स्कूल से पलायन कर लिया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जमा दो कक्षा में 4, जमा एक कक्षा में महज एक विद्यार्थी ही अब स्कूल में रह गया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से बायोलॉजी विषय के शिक्षक की तैनाती करने को लेकर कई बार प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग को भेजे गए, लेकिन, अभी तक बायोलॉजी विषय के शिक्षक की तैनाती विद्यालय में नहीं हो पाई है। इस वजह से स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकाें में रोष है।
एसएमसी के अध्यक्ष चरण सिंह, सदस्यों में जर्मो देवी, सुमित्रा कुमारी, निम्मो देवी, पिंकी देवी, आरती देवी, कौशल्या देवी और सरोज देवी ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में ग्राम पंचायत कीड़ी, अठलुई, गुवाड़ और सराहण पंचायतों के विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं। विद्यालय में दो वर्षों से बायोलॉजी विषय के अध्यापक का पद रिक्त है। महत्वपूर्ण विषय के शिक्षक के अभाव में बच्चे कई अहम जानकारियों से विमुख रह रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने सरकार और शिक्षा विभाग से रिक्त पद को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


उधर, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि एसएमसी प्रबंधन के प्रस्ताव को निदेशालय भेज दिया गया है। निदेशालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही आगामी कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें