फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस वालों और होटल कर्मी के नशे में होने की आशंका, अब मेडिकल रिपोर्ट खोलेगी राज

Wed, 01 Jan 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : किशनी के हिंदूपुर गांव में एक शिकारी के यहां पैर बंधे हुए बिक्री को रखा गया। संवाद
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। बनीखेत में निजी होटल के मैनेजर की हत्या के मामले में आरोपी दो पुलिस कर्मियों के नशे की हालत में होने की आशंका पुलिस ने जताई है। प्रेस वार्ता में जब पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव से सवाल पूछा गया कि क्या आरोपी पुलिस के कर्मचारी शराब के नशे में थे। इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि जिस प्रकार से प्रारंभिक जांच में पाया है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा कि शायद पुलिस जवान और होटल कर्मी नशे में थे। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं
विज्ञापन


हो पाई।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही यह बात सामने आ पाएगी। इसको लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि नए साल के जश्न को लेकर इन पुलिस जवानों को चंबा से डलहौजी भेजा था। वहां पर ड्यूटी करने के बाद ये वापस चंबा लौट रहे थे। वहीं, पुलिस के लिए यह जांच का विषय रहेगा कि वे डयूटी के दौरान भी नशे में थे या ड्यूटी के बाद उन्होंने नशा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें