फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बड़ग्रां स्कूल में शिक्षकों की कमी पड़ रही भारी

Sun, 16 Nov 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ग्रां में अध्यापकों की कमी को लोगों में रोष है। इस संबंध में रविवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में हुई। राजकुमार ने बताया कि पाठशाला में राजनीतिक विज्ञान, कंप्यूटर और अंग्रेजी विषय के अध्यापकों के पद वर्ष 2021 से रिक्त पड़े हैं, जिन्हें भरने के लिए विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


राजनीतिक विज्ञान के रिक्त पद पर ढाई माह पहले अध्यापक के आदेश हुए थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पाठशाला में अपना तबादला करवा लिया। इसके चलते यह पद नहीं भर पाया।टीजीटी आर्ट्स के पद से हाल ही में अध्यापक का तबादला हुआ है। उनके स्थान पर जिस अध्यापक के ऑर्डर हुए थे, उन्होंने भी समायोजन करवा लिया है। विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों की कमी है। इस प्रकार नियुक्तियों के बाद भी शिक्षकों का अन्य विद्यालयों में समायोजन होना विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में नहीं है। इसलिए उन्होंने सरकार व शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है कि खाली चल रहे पदों को भरने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें