फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पांगी में गहने और कीमती सामान को घर से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में शामिल चौथा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस थाना पांगी में वीरवार को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

जब वह अपने परिवार के साथ घर से कहीं गया था, तो रात के उसके घर में अज्ञात लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने घर से कीमती सामान सहित 85000 रुपये के गहनों को भी चुराया था। इसकी शिकायत दर्ज होते ही पुलिस की टीम ने घर में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए।
शुक्रवार को पुलिस ने शक के आधार पर तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया। इनसे सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले यही युवक है। इनके साथ एक अन्य नाबालिग युवक भी शामिल था।
विज्ञापन

इसे पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है। चोरी किए सामान को पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त के आधार पर बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार, राकेश कुमार और संदीप कुमार के तौर पर हुई हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380, 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पांगी थाना में चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें