फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से काम कर लौट रही महिला की ढांक में गिरने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खेत में काम करने के बाद घर लौट रही महिला की ढांक में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मानो देवी निवासी गांव खती (टाटरू) डॉकघर पुखरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को महिला गलूण में अपने खेतों में काम करने गई हुई थी, लेकिन देर शाम होने तक घर नहीं लौटी। इससे परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजन उसे तलाशने के लिए गलूण खेतों में पहुंचे। जहां पर उन्हें महिला ढांक में जख्मी हालत में बेहोश हालत में मिली। महिला को उपचार के लिए रात को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसकी नब्ज देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल में जाकर भी हादसे को लेकर छानबीन की। इसके अलावा परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए गए। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि हादसा ढांक में गिरने के कारण हुआ है। इसलिए पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि ढांक में गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें