चंबा। कोविड-19 के चलते बंद चल रहे सरकारी स्कूल अब चोरों के निशाने पर हैं। इसी तरह का मामला राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सिढ़कुंड में सामने आया है। रात के समय स्कूल के रसोईघर में लगी पानी की पाइप लाइन को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया है।
यह मामला सोमवार देर रात को पेश आया। सुबह जब स्कूल प्रबंधन को इसी सूचना लगी तो इस बारे में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेज दी है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मुख्य शिक्षक बताया कि मंगलवार को जब वह स्कूल में किसी काम के लिए गए तो वहां पानी की सप्लाई बाधित पाई गई। निरीक्षण करने पर पता चला कि किचन शेड की जीआई पाइप वहां नहीं थी।
मामले की सूचना स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान मनीष कुमार और अन्य पदाधिकारियों को दी गई। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से मौका कर लिया गया है। स्कूल अध्यापकों ने इसकी सूचना प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में दे दी है।
खबर की पुष्टि केंद्रीय मुख्य शिक्षक कंचन देवी ने की है। उन्होंने बताया कि किचन शेड की पाइप लाइन चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि विभाग को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है।