फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा, सीविल अस्पताल डलहौजी और चुवाड़ी को मिले तीन चिकित्सक,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार ने जिले को तीन नए डॉक्टरों की सौगात दी है। इससे डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिले को कुछ राहत जरूर मिली है। सरकार ने मेडिकल कॉलेज चंबा, डलहौजी और चुवाड़ी में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी है।
विज्ञापन

जिले में डॉक्टरों कमी और सरकार की अनदेखी को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी। इसके बाद सरकार ने हरकत में आते हुए जिले को तीन डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है।
मेडिकल कॉलेज के अलावा उपमंडलों के अस्पतालों में भी डॉक्टरों की कमी चल रही है। ज्यादातर संस्थानों में रात के समय ताला लग जाता है। मेडिकल कॉलेज चंबा में ही तीस डॉक्टरों की कमी चल रही है।
विज्ञापन

इस कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन कई बार सरकार को लिखित रूप से अवगत भी करवा चुका है। मगर हर बार सरकार चंबा को आश्वासन देकर मामले को टाल देती है। चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स का तीसरा सत्र चला है।
चौथे सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बावजूद इसके चंबा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों के रिक्त पड़े हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की कमी चल रही है।
पीजी करके निकलने वाले विशेषज्ञों की चंबा में तैनाती होने की पूरी उम्मीद थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने विशेषज्ञों की चंबा में तैनाती करने को लेकर एक पत्र स्वास्थ्य सचिव को भेजा है। ताकि चंबा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों के रिक्त पद भरे जा सकें।
अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा सहित डलहौजी और चुवाड़ी में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती संबंधी अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें