फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आज शाम पांच बजे थम जाएंगे एचआरटीसी की बसों के पहिये

Sat, 07 Nov 2026 09:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी दूरी के पांच रूटों समेत स्थानीय रूटों पर भी नहीं मिलेगी सेवा
विज्ञापन

शाम के सफर के लिए यात्रियों को खुद करनी होगी वैकल्पिक व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिवाली के दिन रविवार को चंबा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा शाम पांच बजे के बाद बंद रहेगी। इसके चलते लंबी दूरी और स्थानीय रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को शाम के समय बस सुविधा नहीं मिलेगी।
यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या अन्य साधनों का इंतजाम करना होगा।
निगम प्रबंधन ने त्योहार को देखते हुए लंबी दूरी की पांच बस सेवाओं को भी स्थगित रखने का निर्णय लिया है। इनमें शाम 5:15 बजे चंबा-शिमला एसी बस, 6:30 बजे शिमला-परवाणू-बद्दी बस, शाम सात बजे चंबा-देहरादून, रात आठ बजे चंबा-चंडीगढ़ और रात 11:15 बजे चंबा-अमृतसर बस शामिल है। इसके अलावा खज्जियार, नगोड़ी, शक्तिदेहरा, कैला, कलौता, लग्गा, जटकरी, छंडीदेवी, सिढ़कुंड, पनेला, गागला, धुलाड़ा और घरमाणी रूटों पर भी शाम पांच बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। इन रूटों पर बसों को निर्धारित समय से पहले रवाना किया जाएगा, ताकि यात्री समय रहते अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी चंबा के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि रविवार को शाम पांच बजे के बाद जिले में लंबी दूरी और स्थानीय रूटों पर बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं। सोमवार से सभी निर्धारित रूटों पर बस सेवाएं सामान्य समय-सारिणी के अनुसार बहाल रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें