चंबा। पांगी विधानसभा क्षेत्र की बहाली को लेकर पंगवाल एकता मंच ने दिल्ली तक आवाज पहुंचाई है। मंच के बैनर तले पांगीवासियों का दल भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली पहुंचा। साथ ही वह हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर और नेशनल शेड्यूल्ड ट्राइब्स कमीशन की सचिव अलका तिवारी से मिला।
डॉ. कल्याण सिंह, त्रिलोक चौहान और बुधिया राम ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी को वर्ष 1952-66 के बाद से विधानसभा क्षेत्र पांगी को हटाकर इसे विधानसभा क्षेत्र भरमौर में जोड़ दिया गया है। ऐसे में पांगीवासियों को अपने कार्य करवाने के लिए भरमौर की दौड़ लगानी पड़ती है। जो कि, 480 से लेकर 510 किलोमीटर तक पड़ती है। पांगी और भरमौर दो अलग-अलग दिशाओं में स्थित हैं। उन्होंने पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांगी की। साथ ही चैहणी पास सुरंग निर्माण करवाने की मांग उठाई।