फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ग्रामीणों ने खुद उठाया जीर्णोद्धार का बीड़ा, 20 लाख रुपये सजा रहे मंदिर

Sun, 22 Dec 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सलूणी नाग मंदिर गुठान में की गई नक्काशी।संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के नाग मंदिर गुठाण में हाल ही में मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है और यह कार्य विशेष रूप से चर्चा में है। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है, जो किसी सरकारी फंड से नहीं, बल्कि क्षेत्रीय ग्रामीणों ने स्वयं जुटाई है।
विज्ञापन

यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि जब समुदाय एकजुट होता है तो वह अपने आस्था केंद्रों को सहेजने के लिए खुद भी योगदान कर सकता है। मंदिर में इस समय देवदार की लकड़ी पर देवी-देवताओं की सुंदर नक्काशी की जा रही है, जिसे देखकर श्रद्धालु आनंदित हो रहे हैं। कुल्लू और मंडी से विशेष कारीगरों को बुलाया है, जो इस नक्काशी के काम में जुटे हुए हैं। मंदिर की दीवारों पर उकेरी जा रही नक्काशी उसकी शोभा को और बढ़ा रही है और यह मंदिर के धार्मिक महत्व को भी उभार रही है।
मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में स्थानीय लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान दे रहे हैं, और सभी ने मिलकर यह कार्य संपन्न करने का संकल्प लिया है। यह मंदिर सलूणी की सभी पंचायतों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है, जहां लोग अपनी मन्नतों के पूरा होने के बाद जागरण देने आते हैं। साथ ही, यहां हर दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन करने के लिए पहुंचती है।
विज्ञापन

नाग मंदिर कमेटी के प्रमुख सलाहकार योगराज शर्मा, सन्नी शर्मा, उपप्रधान कुलदीप कुमार, महासचिव कमलेश राणा और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार का कहना है कि क्षेत्र के लोग पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ इस मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में सहयोग दे रहे हैं और उनका मानना है कि इस प्रयास से मंदिर की भव्यता और महत्व दोनों में वृद्धि होगी।
किचन शेड से विधायक ने दिए तीन लाख रुपये
मंदिर में एक किचन शेड बनाने के लिए डलहौजी विस क्षेत्र के विधायक ने भी अपनी विधायक निधि से तीन लाख रुपये की राशि दी है। इस किचन शेड का निर्माण भक्तों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा, क्योंकि यह भंडारे के आयोजन को सरल बनाएगा, खासकर जागरण के दौरान इससे सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें