फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ग्रामीणों ने सरकार और विभाग को पहले ही कर दिया था आगाज, नहीं ली सुध

Mon, 07 Jul 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगेला नाला में पुल बनाने के बाद नीचे रखा गया था भारी भरकम मलबा
विज्ञापन

ठेकेदार और विभाग की खुली पोल, ग्रामीण बोले-ठेकेदार के खिलाफ हो कार्रवाई
पुल के नीचे मलबा होने से रुका पानी, एक दम से बहा ले गया पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के कंगेला नाला में बना पुल को बहने के बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। क्षेत्र के समाजसेवी और पंचायत प्रतिनिधियों की मानें तो पुल के नीचे मलबा होने के कारण सात अगस्त 2024 को लोक निर्माण विभाग मंत्री और विभागीय अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा गया था।
उन्होंने आगाह किया था कि भारी बारिश के दौरान यह मलबा पानी को रोक सकता है और पुल बह सकता है। बहरहाल, रविवार को नाले में बादल फटने के बाद आया पानी पुल को अपने साथ बहा ले गया। इससे चार पंचायतों का संपर्क कट चुका है। वहीं, दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए जुट गया है। उम्मीद है कि जल्द ही लोगों की आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन

क्या कहना है अधिकारियों का
तहसीलदार अभिषेक ठाकुर का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि इस बारे उचित जांच करवाई जाएगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि पुल बहने के बाद वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही मार्ग तैयार हो जाएगा।
इनसेट
कंगेला नाला में बादल फटने से बहे पुल की जांच होनी चाहिए। पुल के निर्माण के दौरान सही ढंग से कार्य नहीं किया है। इस बारे प्रशासन और विभाग को भी अवगत करवाया गया था।-विपिन राजपूत, समाजसेवी
इनसेट
कंगेला नाला में बना पुल बहने से चार पंचायतों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। इन पंचायतों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए। -तेज सिंह वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य
इनसेट
विभाग की ओर से पुल तो बना दिया था। मगर पुल के नीचे मलबे को नहीं हटाया गया है। इस कारण यह पुल अपनी जगह से बहकर दूसरी जगह पहुंच गया है।- मेहबूब खान, पूर्व प्रधान बघेईगढ़
विज्ञापन

इनसेट
इस पुल से चार पंचायताें के हजारों लोग आवाजाही करते थे। जब पुल का निर्माण हो रहा था, मलबे बारे प्रशासन और विभाग को भी अवगत करवाया गया था। मगर किसी ने सुध नहीं ली।-अंजू देवी, जिला परिषद सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें