फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिस बहन ने पहनाई राखी, उसी को देनी पड़ी मुखाग्नि

Fri, 19 Jun 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
छाेटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल, मुंडन संस्कार में शिरकत करने गई थीं अनीता
विज्ञापन

वीरवार को अनीता की थी सगाई, परिवार की खुशियां मातम में बदलीं


पंकज सलारिया
चंबा। पुखरी-मसरूंड मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने भाई से उसकी बहन छीन ली। राखी बांधने वाली बहन को भाई ने मुखाग्नि दी। श्मशान घाट यह दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।
बहन को मुखाग्नि देने के बाद भाई की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सड़क हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। परिवार में खुशियां आने वाली थीं। अनीता जेबीटी टेट उत्तीर्ण कर अध्यापक बनने के सपने देख रही थीं, वहीं परिवार ने भी बेटी की शादी के लिए दूल्हा तलाश लिया था। वीरवार को अनीता की सगाई थी। अनीता की सगाई की तैयारियां कुछ दिन से चल रही थीं। परिजनों को क्या पता था कि तैयारियां धरी की धरी रह जाएंगी। किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे परिवार की खुशियां ले डूबा हादसा
सड़क हादसा पूरे परिवार की खुशियाें को ले डूबा। शेष बचे पारिवारिक सदस्यों को कभी न भरने वाला जख्म दे गया। श्मशान घाट में पहुंचे ग्रामीण इस दर्दनाक हादसे के बाद खुलकर घटना को बयां नहीं कर पा रहे थे। जलती छह चिताओं के बीच आसमान की ओर देख रहे थे कि यह सब क्या हो गया। पूरा गांव उस घड़ी को कोस रहा है जब वे रात को घर वापस आने की तैयारियां कर रहे थे। वहीं, मोती राम को उनके बेटे कमल किशोर, सीमा देवी को छोटे बेटे लक्की, कुंता देवी को बेटे रजनीश कुमार, देवी सिंह को पुत्र धारों राम, चुन्नी लाल को बेटे पवन कुमार को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें