फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल के साथ रास्ते का निरीक्षण भी करेगी टीम

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। खतरनाक रास्ते से बच्चों को पिकनिक पर ले जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग की ओर से स्कूल में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिस रास्ते से बच्चों को पिकनिक पर ले जाया गया था, उसका भी निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद विभाग स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आगामी कार्रवाई करेगा।
विभाग ने इस मामले को लेकर निजी स्कूल प्रबंधन से जवाब भी मांगा है। दरअसल, शनिवार को शहर के साथ लगते एक स्कूल के बच्चों को ऐसे रास्ते से आवाजाही करवाई गई, जो काफी संकीर्ण है। साथ ही रास्ते में चहारदीवारी भी नहीं है। एक तरफ नालियां थीं तो दूसरी तरफ गहरी खाई थी। स्कूल प्रबंधन ने यह बड़ी लापरवाही करने से गुरेज नहीं किया और खतरनाक रास्ते से बच्चों को पिकनिक पर ले जाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कुछ निजी स्कूलों के पास अपने मैदान नही हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने पिकनिक और बच्चों की खेलकूद के लिए मैदान किराए पर लिए हैं। इस स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की जान जोखिम में डालने का प्रयास किया। मामले को लेकर विभाग अब जांच कर रहा है। उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि मामले को लेकर विभाग जांच कर रहा है। एक टीम गठित की जाएगी, जो का निरीक्षण करेगी। साथ ही स्कूल की व्यवस्था भी देखेगी। इसके अलावा विभाग की ओर से निजी स्कूल प्रबंधन से जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें