फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डंगे बनाए अधूरे, विभाग ने ठेकेदार की कर दी पूरी पेमेंट

Mon, 18 Dec 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। परेल-कोहलड़ी मार्ग पर डंगे के निर्माण कार्य में खानापूर्ति करने का आरोप है। लोगों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग से काम तो ले लिया, लेकिन आज तक यह पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि काम पूरा होने से पहले ही ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया है, जबकि काम पांच साल बीतने के बाद भी पूरे नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब ठेकेदारों ने कार्य पूरे ही नहीं किए तो विभाग ने भुगतान कैसे कर दिया। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार इस मार्ग की करीब 15 किलोमीटर दूरी है। करीब पांच साल पहले इस मार्ग पर पांच डंगों का कार्य शुरू किया गया। क्रैश बैरियर का भी मार्ग पर अभाव था। विभाग ने ठेकेदारों को कार्य तो सौंप दिया, मगर निरीक्षण नहीं किया। आधे अधूरे डंगों का निर्माण ही हो पाया है। ग्रामीणों में मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, कृष शर्मा, मदन लाल, रवि कुमार, अशोक कुमार औ विक्की कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अगर इन कार्यों का नियमित निरीक्षण करते तो यह कार्य पूरे होने थे। विभागीय अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि इन कार्यों की जांच करवाई जाए। शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। विभाग के कार्यालय से कार्यों की जानकारी भी एकत्रित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें