फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लाखों खर्च कर बनाया टैंक, पानी डालना भूल गया विभाग

Wed, 20 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप, दूषित पानी पीने को मजबूर छऊ गांव के लोग
विज्ञापन

नए पेयजल टैंक को सुचारू करने और पुराने टैंक को बंद करने को ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। उपमंडल की पंचायत पुर्थी के छऊ गांव में पेयजल की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जल शक्ति विभाग ने कुछ वर्ष पहले गांव के लिए पेयजल टैंक का निर्माण किया था लेकिन आज तक उसमें भंडारण शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को मजबूरी में पुराने और पूरी तरह जर्जर हो चुके टैंक का दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रमेश कुमार, अशोक कुमार, दलीप कुमार, किशन चंद और अशोक कुमार ने बताया कि पुराने टैंक की हालत खराब हो चुकी है। टैंक ऊपर से पूरी तरह टूट चुका है। इससे उसमें बाहरी गंदगी, मिट्टी और अन्य अशुद्धियां आसानी से पहुंच रही हैं। कि टैंक की स्थिति इतनी खराब है कि इंसान तो दूर, जानवर भी इस पानी नहीं पी सकते हैं। विभाग समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है। दूषित पानी के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये विकास कार्यों पर खर्च होने के दावे किए जाते हैं। बावजूद इसके जमीनी स्तर पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी सही ढंग से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द नए बने टैंक को चालू किया जाए और पुराने टैंक को बंद कर साफ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राम रत्न शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या का जल्द समाधान करने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें