चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने रजेरा स्थित एक निजी स्कूल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय टीम ने तमाम व्यवस्थाएं जांची। साथ ही स्कूल का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। स्कूल में सही व्यवस्था पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन की सराहना की। साथ ही इसी तरह स्कूल में व्यवस्था बनाए रखने के दिशा-निर्देश जारी किए।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे टीम स्कूल में पहुंची। औचक निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने हरेक पहलू की जांच की और किसी प्रकार की खामी नहीं पाई गई। इस मौके पर स्कूल प्रबंध निदेशक इंदु देवी, प्रधानाचार्य पूजा सहित अध्यापक हि, सुजाता, शीतल, संगीता, अतुल और पवन मौजूद रहे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तमाम व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गईं।