फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 11 वार्डों का कचरा उठाने वाली व्यवस्था के पास खुद नहीं ठिकाना

Thu, 05 Nov 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरांह संयंत्र में आग के बाद दो साल से डंपिंग साइट की तलाश, रोजाना 37 क्विंटल कचरे का नहीं हो रहा स्थायी निस्तारण
विज्ञापन

घरों से कूड़ा उठ रहा, लेकिन सड़कों और मोहल्लों में ढेर बनकर लौट रही शहर की गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर का कचरा उठाने के लिए गाड़ियां रोज निकलती हैं, लेकिन उसे ठिकाने लगाने की जगह आज तक तय नहीं हो पाई। चंबा की सफाई व्यवस्था इसी विरोधाभास में फंसी है।
करीब दो साल से नगर परिषद स्थायी डंपिंग साइट तलाश रही है, मगर नतीजा शून्य है। कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में आग लगने के बाद पैदा हुआ संकट अब 11 वार्डों की परेशानी बन चुका है। बनगोटू, चौगान नंबर चार, हटनाला, जनसाली, सुल्तानपुर कॉलेज और मेडिकल कॉलेज के आसपास कचरे के ढेर इस अव्यवस्था की तस्वीर दिखा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के पास कचरे से लदी गाड़ियां खड़ी हैं तो मुख्य बाजार के चौराहे पर खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन


आग में जलीं मशीनें, विकल्प तलाशने में बीते दो साल
26 दिसंबर, 2024 की रात को कुरांह स्थित नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र में आग लगने से करोड़ों की पांच मशीनें जलकर राख हो गई थीं। इसके बाद कचरा निस्तारण की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। स्थायी समाधान के बजाय अब तक वैकल्पिक जमीन की तलाश ही जारी है। नगर परिषद भगोत और मरेड़ी सहित तीन से चार स्थानों पर जमीन देख चुकी है। बावजूद इसके किसी स्थान पर डंपिंग साइट विकसित नहीं हो पाई।

कचरा उठाने के बाद ठेकेदारों के सामने भी संकट
घरों और दुकानों से कचरा एकत्रित करने वाले ठेकेदारों के सामने सबसे बड़ी परेशानी उसे डालने की जगह की है। निर्धारित स्थल उपलब्ध नहीं होने से निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। वहीं, सफाई व्यवस्था के नए टेंडर भी करीब दो साल से नहीं होने की बात सामने आ रही है।

हर दिन 37 क्विंटल कचरा, इंतजाम नाकाफी
चंबा शहर से रोजाना करीब 37 क्विंटल कचरा निकलता है। इसमें 22 क्विंटल सूखा और 15 क्विंटल गीला कचरा शामिल है। इतनी बड़ी मात्रा के निस्तारण के लिए स्थायी ठिकाना नहीं होने से सफाई व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

शहर की पहचान उसकी खूबसूरती और सफाई से होती है। इस पर कचरे के ढेर दाग लगा रहे हैं। सुबह घर से निकलते ही सड़कों पर कचरा नजर आता है। डीके सोनी

मुख्य चौक और बाजार में शाम होते ही कचरा खुले में फेंक दिया जाता है। न कोई कंटेनर है और न ही रोकने वाला कोई कर्मचारी। - रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया

नगर परिषद की गाड़ी घरों से कचरा ले जाती है, लेकिन उसके बाद क्या होता है, यह पता नहीं। कचरे के स्थायी निस्तारण की व्यवस्था नहीं होगी तो समस्या खत्म कैसे होगी। - रीतिका
विज्ञापन


कचरे की समस्या शहर के पर्यावरण और लोगों की सेहत से भी जुड़ गई है। नगर परिषद को ऐसी जगहों पर निगरानी और जुर्माने की व्यवस्था करनी चाहिए। - रिधिमा

स्थायी डंपिंग साइट के लिए जमीन तलाशी जा रही है। इसके लिए तीन से चार स्थान देखे गए हैं। जल्द डंपिंग साइट बनाने के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल मरेड़ी में कचरा ले जाया जा रहा है। - राखी कौशल, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें