फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली की लड़ियों के बाजार में धीमी पड़ी मिट्टी के दीयों की लौ

Thu, 05 Nov 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
45 साल से दीये बना रहे मंगला के दिलीप कुमार का 70 फीसदी कारोबार घटा
विज्ञापन

12 दीये 40 रुपये में बेचने पर भी नहीं मिल रहे पहले जैसे खरीदार
बोले- रेडिमेड सजावटी दीपकों ने बदली बाजार की तस्वीर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिवाली पर बाजार बिजली की लड़ियों और रंग-बिरंगे सजावटी दीपकों से रोशन हैं, लेकिन पारंपरिक मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों के लिए यह त्योहार पहले जैसी रौनक नहीं ला रहा।
बदलती पसंद ने मंगला निवासी दिलीप कुमार के 45 साल पुराने हुनर की चमक फीकी कर दी है। रेडिमेड और इलेक्ट्रिकल उत्पादों के बढ़ते चलन से उनका कारोबार करीब 70 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

दिलीप कुमार बताते हैं कि कभी दिवाली पर मिट्टी के दीयों की खूब मांग रहती थी। लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचते थे, लेकिन अब बाजार में सजावटी दीपकों की भरमार के चलते खरीदार कम हो गए हैं। वह 40 रुपये में 12 दीये बेच रहे हैं, फिर भी बिक्री पहले जैसी नहीं रही।
विज्ञापन

दशहरे के बाद से ही वह दीये बनाने में जुट जाते हैं। इसके लिए मंगला के पास एक स्थान से मिट्टी लाते हैं। मिट्टी को पानी में भिगोकर तैयार करने के बाद हाथों से दीयों को आकार देते हैं। वह रोजाना 40 से 50 दीये बनाते हैं। दिलीप का कहना है कि इस काम में काफी मेहनत लगती है। मिट्टी के दीये हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान हैं। आधुनिक सजावट के बीच इनकी जगह कम होना उन कारीगरों के लिए चिंता का विषय है, जो वर्षों से इस हुनर को संजोए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें