फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी पर बना झूला पुल बहा, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें

Tue, 11 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत भड़ियां कोठी को करियां मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क और रावी नदी पर बना झूला पुल तेज प्रवाह में बह चुका है। इसके चलते ग्रामीण डेढ़ किलोमीटर का पैदल सफर कर वाया झणेई होकर आवाजाही कर रहे हैं। रावी नदी पर बना झूला पुल ग्रामीणों के लिए नदी को पार करने का शॉर्ट कट मार्ग था लेकिन रावी नदी में आई बाढ़ में झूला पुल बह गया। इसके अलावा भडि़यां पुल से लेकर तड़ग्रां गांव तक बनी सड़क भी पिछले कई दिन से बंद पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन

इस कारण सड़क पर पैदल आवाजाही करना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को सुबह 10:00 बजे जब ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे तो अचानक सड़क पर गिरा मलबा रावी नदी में जा गिरा। इस मलबे के ऊपर से गुजर रहे ग्रामीण रावी नदी में गिरने से बाल-बाल बचे। ग्रामीणों ओंकार सिंह, रवि कुमार, चैन लाल, सुरेंद्र, सनी, बंटी और कमल कुमार ने बताया कि दो माह पहले सड़क का उद्घाटन सदर विधायक ने किया था लेकिन उद्घाटन के बाद सड़क पूर्ण रूप से यातायात के लिए सुचारु नहीं हो पाई। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सड़क यातायात तो दूर पैदल चलने लायक भी नहीं नहीं रही है। इसके चलते गांव में रहने वाले 50 परिवारों का संपर्क करियां मुख्यालय से टूट चुका है। गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे डेढ़ किमी पैदल उठाकर पहले करियां पहुंचाना पड़ेगा। उसके बाद उसे वाहन की सेवा उपलब्ध होगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार ने बताया कि सड़क को बहाल करने के लिए जल्द लेबर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें