फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सर्वे से पता चलेगा लोग नियमित कूड़ा दे रहे हैं या नहीं

Wed, 11 Feb 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर परिषद चंबा ने बड़ा कदम उठाते हुए डोर-टू-डोर सर्वे अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत परिषद की टीमें घर-घर जाकर यह जांच कर रही हैं कि नागरिक नियमित रूप से कूड़ा दे रहे हैं या नहीं और क्या वे गीला व सूखा कचरा अलग-अलग दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा शहर के सभी 11 वार्डों में 10 से अधिक टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में नगर परिषद के कर्मचारी भी शामिल हैं, जो प्रत्येक घर, दुकान पर जाकर न केवल जानकारी एकत्र कर रहे हैं बल्कि लोगों को कचरा पृथक्करण के महत्व के बारे में विस्तार से समझा भी रहे हैं। कई स्थानों पर अभी भी लोग गीला और सूखा कचरा एक साथ दे रहे हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए टीमों द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि रसोई से निकलने वाला जैविक कचरा अलग रखें और प्लास्टिक, कागज, धातु और अन्य सूखा कचरा अलग दें।
नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह सर्वे केवल औपचारिकता नहीं बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की एक गंभीर पहल है। सर्वे के माध्यम से यह भी आकलन किया जा रहा है कि किन क्षेत्रों में जागरूकता की अधिक आवश्यकता है और कहां नियमित निगरानी बढ़ानी होगी। नगर परिषद का लक्ष्य है कि इस माह के अंत तक सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया जाए और उसके बाद प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कचरा प्रबंधन प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाए। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करें, समय पर कचरा दें और गीला-सूखा कचरा अलग करके शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें