फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डियुर स्कूल के विद्यार्थियों को अब खुले में पढ़ने से मिलेगा छुटकारा

Thu, 23 Oct 2025 09:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल के तहत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डियुर के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब विद्यार्थियों को खुले आसमान तले पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। विद्यालय के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत सात करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण के तहत चार करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार कर उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा और प्राथमिकता के आधार पर भवन निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।
वर्तमान में विद्यालय में करीब 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो भवन की जर्जर स्थिति के कारण खुले में कक्षाएं लगाने को मजबूर हैं। प्रशासन ने विद्यालय भवन का निरीक्षण कर उसे डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नए भवन में ये मिलेंगी सुविधाएं
नए बनने वाले चार मंजिला भवन में दस कक्षा कक्ष, प्रधानाचार्य कार्यालय, स्टाफ रूम, परीक्षा भवन, आईटी लैब, लाइब्रेरी, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, वोकेशनल कक्ष, चौकीदार कक्ष और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का प्रावधान रहेगा।

प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कार्य आवंटन किया जाएगा। कुमुद उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें