फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह में मटर के चोखे दामों से खिले किसानों के चेहरे

Thu, 23 Oct 2025 09:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मटर तुड़ान में जुटा बच्चा। संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के चांजू, भराड़ा, छजूट, बेहनौता, मंगलवा, कीहा, बंजाल और चुटेरा सहित आसपास के क्षेत्रों में इस बार मटर की फसल ने किसानों की मेहनत रंग ला दी है। खेतों से तुड़ान के बाद किसानों को मटर के 120 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम के वाजिब दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी वर्ग किसानों के घर-द्वार पर ही पहुंचकर ताजा मटर की खरीद कर रहे हैं, जिससे किसानों को मंडियों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे। मटर के अच्छे भाव मिलने से किसानों के चेहरों पर संतोष की मुस्कान झलक रही है।
पिछले वर्ष मौसम के प्रतिकूल रहने और फसलों में बीमारियों के प्रकोप से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। समय पर बारिश न होने से मटर की पैदावार भी प्रभावित हुई थी, लेकिन इस बार मौसम अनुकूल रहने और फसल की स्थिति बेहतर होने से किसानों को दोगुना लाभ प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

किसान चैन लाल, नेगी राम, तेज सिंह, भूमि लाल, प्रेम लाल, राजीव कुमार, प्रकाश चंद और अशोक कुमार ने बताया कि इस बार क्षेत्र में मटर की बंपर पैदावार हुई है। सुबह-सवेरे परिवारों के साथ किसान मटर तुड़ान में जुट जाते हैं और तुड़ान के बाद व्यापारी घर पर ही आकर बोरियों में मटर की खरीद कर ले जाते हैं। इससे किसानों को यातायात खर्च और समय दोनों की बचत हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले सीजन में भी ऐसा ही मौसम बना रहा तो चुराह क्षेत्र में मटर उत्पादन से कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें