फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रो प्रोजेक्ट में सातवें दिन भी हड़ताल जारी

विज्ञापन
मांगों को लेकर धरने पर बैठे हाइड्रो प्रोजेक्ट के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चुराह के एक हाइड्रो प्रोजेक्ट में कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। शनिवार को कंपनी ने पुलिस बल को साथ लेकर प्रोजेक्ट का कार्य तो शुरू करवा दिया लेकिन, हड़ताल पर डटे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अभी भी डटे हुए हैं। हड़ताल पर बैठे हुसैन खान ने बताया कि कंपनी तीन कर्मचारियों से प्रोजेक्ट चलाने का प्रयास कर रही है लेकिन, तीन कर्मचारियों से प्रोजेक्ट को चलाना मुश्किल है। क्योंकि अभी भी 14 कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की हड़ताल को मजबूत करने के लिए शनिवार को सीटू के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। सीटू ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कंपनी से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए काफी समय से डटे हुए हैं। इसको लेकर प्रशासन और श्रम विभाग का दरवाजा भी खटखटाया जा चुका है।
सभी जगह निराशा हाथ लगने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी हड़ताल को तब तक खत्म नहीं करेंगे जब तक, उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें