फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ा दिया, मरीजों का मर्ज नहीं हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत 12 पंचायतों की हजारों की आबादी का स्वास्थ्य राम भरोसे है। सरकार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होली को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो दे दिया गया है लेकिन सामुदायिक स्तर का स्टाफ अभी तक तैनात नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र की करीब 15,000 की आबादी को उपचार के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक, एक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है जबकि एक चिकित्सक और दांत रोग विशेषज्ञ सहित अन्य पद खाली हैं। ग्रामीणों राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अंबिया राम, पुष्पा देवी, सुरेखा देवी, चंपा देवी, अमित कुमार, विनोद कुमार आदि का कहना है कि इस स्वास्थ्य केंद्र के सहारे हजारों की आबादी है लेकिन यहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
उन्हें अल्ट्रासाउंड और दांत रोग विशेषज्ञ की सेवाएं लेने के लिए 70 किलोमीटर दूर चंबा का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में वे कई बार प्रदेश सरकार को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज दिन तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द स्टाफ की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ अंकित का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। विभाग के उच्चाधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें