फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इंजीनियर की कमी ने रोक दी शहर की रफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 11 वार्डों के 60 लाख के विकास कार्य अटके, सहायक अभियंता का पद दो माह से खाली
विज्ञापन

हर वार्ड में पांच लाख से होने थे काम, टेंडर रद्द होने से टूटी सड़कों, नालियों की मरम्मत भी अटकी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के 11 वार्डों में विकास की राह अब एक खाली पद पर आकर ठहर गई है। नगर परिषद में सहायक अभियंता नहीं होने के कारण करीब 60 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू होने से पहले ही अटक गए हैं।
हैरानी यह है कि इन कार्यों के लिए बजट का प्रावधान करने के साथ टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन तकनीकी अधिकारी की कमी के चलते सभी टेंडर रद्द करने पड़े। इससे वार्डों में बुनियादी सुविधाएं सुधारने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को फिर इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की योजना के तहत प्रत्येक वार्ड में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाने थे। इन पैसों से उखड़ी टाइलों की मरम्मत, सड़कों को दुरुस्त करने, डंगे लगाने, स्ट्रीट लाइटें लगाने, लोहे के जाले लगाने और निकासी नालियों की मरम्मत होनी थी। अब अधिकारी की तैनाती न होने तक इन कामों को आगे बढ़ाना संभव नहीं है।
नगर परिषद में सहायक अभियंता का पद 30 सितंबर को अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली है। करीब दो माह बीतने के बाद भी नई तैनाती नहीं हो सकी है। इसका असर सीधे शहर के विकास पर पड़ा है। कई मोहल्लों में रास्तों की टाइलें उखड़ी हैं, नालियां क्षतिग्रस्त हैं और सड़कें मरम्मत की बाट जोह रही हैं। टेंडर रद्द होने से इन समस्याओं के समाधान में और देरी तय है।

शहर के जनसाली वार्ड में रास्तों की टाइलें उखड़ी हुई हैं। जगह-जगह निकासी नालियां क्षतिग्रस्त हैं और लोहे के जाले टूटे पड़े हैं। सड़क को मरम्मत की जरूरत है। - रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया

पिछले दो-तीन वर्षों से वार्डों में विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है। रास्तों की हालत खराब है। उखड़ी टाइलों और टूटी नालियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। - बिलास कुमार

दो-तीन साल से विकास कार्यों का इंतजार कर रहे हैं। अब टेंडर रद्द होने से एक तरफ सड़क की हालत और खराब होगी जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। - कविता देवी

नगर परिषद लोगों से तो इतना हाउस टैक्स ले रही है। ऐसे में वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। - कृतिका धीमान
विज्ञापन


शहर के सभी 11 वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए टेंडर किए गए हैं। सहायक अभियंता का पद खाली होने के कारण करीब 60 लाख रुपये के टेंडर रद्द करने पड़े हैं। नए सहायक अभियंता की तैनाती के बाद ही दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विकास कार्य करवाए जा सकेंगे। सदर विधायक से भी सहायक अभियंता का पद रिक्त होने को लेकर चर्चा हुई है। - भुवनेश्वरी गुलाटी, अध्यक्ष, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें